राजकीय महाविद्यालय भोरंज में स्टूडेंट एंड फंड समिति ने छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। करीब 23 मेधावी विद्यार्थियों को एक-एक हजार रुपये के चैक वितरित किए। यह फंड महाविद्यालय के प्राध्यापकों की ओर से संचालित किया। इसके लिए प्रतिमाह प्राध्यापक रुपये अपनी आजीविका से जमा करते हैं। सत्र के अंत में जो निर्धन परिवार से संबंध रखते हैं, ऐसे मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक हजार रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की जाती है। इस सत्र में 23 विद्यार्थियों का चयन किया, जिन्हें प्रोत्साहन राशि दी।