फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डॉ. कुंदन यादव बोले- रोजाना रजिस्टर में दर्ज हो प्रचार का एक-एक खर्चा

लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर संसदीय क्षेत्र हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले 17 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा व्यय पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किए गए वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी डॉ. कुंदन यादव ने सभी उम्मीदवारों और उनके प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे चुनाव प्रचार में हो रहे अपने खर्चों का ब्यौरा रोजाना रजिस्टर में दर्ज करें। सोमवार को यहां हमीर भवन में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवारों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान डॉ. कुंदन यादव ने कहा कि अगर सभी उम्मीदवार दैनिक आधार पर अपने खर्चों का ब्यौरा पारदर्शिता के साथ मेंटेन रखेंगे तो इससे उन्हें अपने चुनावी खर्च की गणना में सुविधा होगी तथा सहायक व्यय पर्यवेक्षकों एवं अकाउंटिंग टीमों के बनाए गए शैडो रजिस्टर से मिलान में भी आसानी होगी। डॉ. कुंदन यादव ने कहा कि नामांकन पत्र दाखिल करते ही उम्मीदवार के खर्चे की गणना शुरू हो जाती है और चुनाव परिणाम घोषित होने तक इस पर भारत निर्वाचन आयोग की कड़ी नजर रहती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें