राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में शुक्रवार को जिला स्तरीय प्रधानाचार्य बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उच्च शिक्षा उपनिदेशक अनिल कुमार कौशल ने की। बैठक में स्कूलों में विद्यार्थियों की पढ़ाई से लेकर विभिन्न मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। वहीं स्कूलों में नए कार्यक्रम शुरु करने पर चर्चा की गई। इस मौके पर सुप्रिडेंटेट ग्रेड वन राजेश भाटिया, मुस्ताक मोहमद, मनोहर लाल सहित अन्य मौजूद रहे।