फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दियोटसिद्ध चैत्र मेले: 305 पुलिस कर्मियों और गृहरक्षकों के कंधे पर होगी सुरक्षा व्यवस्था

विश्व प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में मंगलवार को चैत्र माह के मेलों के आयोजन को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त हमीरपुर गंधर्व राठौर ने की। बैठक में बताया कि दियोटसिद्ध मंदिर में चैत्र मेले के दौरान 305 सुरक्षा कर्मियों के कंधों पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इस दौरान 185 गृहरक्षक तथ 120 पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। उपायुक्त गंधर्वा राठौर ने कहा कि मेलों के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बाबा की गुफा में शीश झुकाने के लिए आते हैं। जिला प्रशासन व न्यास प्रशासन श्रद्धालुओं के सुविधाओं के लिए वचनबद्ध है। बैठक के दौरान फैसला लिया कि क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों को मंदिर परिसर के समीप मेलों के दौरान रोक दिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए होमगार्ड के 185 जवान व पुलिस के लगभग 120 कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। बैठक में एसडीएम एवं न्यास अध्यक्ष स्वाति डोगरा, मंदिर अधिकारी जोगिंद्र कुमार, बड़सर उप मंडल पुलिस अधिकारी लालमन शर्मा, बड़सर थाना प्रभारी गुरबख्श चौधरी, कांग्रेस नेता सुभाष ढटवालिया मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें