मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हमीरपुर प्रस्तावित दौरे को लेकर बुधवार के दिन उपायुक्त हमीरपुर ने नगर परिषद अधिकारियों के साथ कार्यों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री हमीरपुर में कई कार्यों के शिलान्यास भी करेंगे, जिसे लेकर उपायुक्त ने बुधवार के लिए व्यवस्थाएं जांचीं। इस दौरान उनके साथ नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू 19 और 20 अक्तूबर को जिला हमीरपुर के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 19 अक्तूबर को कुल्लू के अंतरराष्ट्रीय दशहरा के समापन के बाद दोपहर बाद लगभग सवा एक बजे एनआईटी हमीरपुर के हेलीपैड पर उतरने के बाद सर्किट हाउस पहुंचेंगे।