फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एनआईटी हमीरपुर में दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन

एनआईटी हमीरपुर में कृषि और संबद्ध विज्ञान में प्रगति, चुनौतियां और समाधान विषय पर दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में प्रदेश सरकार में वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने शिरकत की। उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची का एनआईटी में पहुंचने पर वन एवं बागवानी महाविद्यालय नेरी के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ विद्यार्थियों ने भी स्वागत किया। दो दिनों तक चलने वाली इस कॉन्फ्रेंस में देश भर से आए हुए वैज्ञानिक और छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रैंक, हिमाचल प्रदेश के वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने कहा कि आज विश्व वन दिवस है। संगठन सचिव डॉ. रजनीश वर्मा ने बताया कि आज हमारा विश्व वन दिवस है और 22 मार्च को विश्व जल दिवस है। कहा कि इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से कृषि, विज्ञान में क्या-क्या चुनाैतियां हैं और कैसे उनका समाधान हो सकता है, इस पर चर्चा होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें