फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बागियों पर फिर बोला जुबानी हमला

15 करोड़ में तो बागी विधायक बिके हैं लेकिन उनके सरगना ने इससे अधिक लिए होंगे। उपचुनाव में जनता को बताएंगे कि बिकाऊ को जिताऊ नहीं बनाया जाता है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नादौन के सेरा में पत्रकारों के सवाल के जवाब में यह बात कही। बागी विधायकों के मानहानि का दावा करने के बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को जांच में सबूत मिले हैं। सबूत के आधार पर ही यह बात बोली जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता के वोट को लेकर खुद को मंडी में परोसा जा रहा है। सीएम ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को सत्ता की भूख बहुत ज्यादा लग गई है। जनता ने उन्हें नकार दिया है। ऐसे में अन्य राज्यों की तरह ही धन के बल पर कुर्सी हथियाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें