फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंद्रशेखर बोले-लोग उपचुनाव में बागियों की बखिया उधेड़ेंगे

भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा व्यापारी आदमी है। राजेंद्र राणा महत्वकांक्षी हैं और वह अपनी सहूलियत के अनुसार बोलते हैं। हमीपुर और सुजानपुर में जो विकास हुआ है उस पर श्वेत पत्र लाने को कांग्रेस तैयार है। हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विधायक चंद्रशेखर ने ब्लॉक कांग्रेस सुजानपुर की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महत्वकांक्षा के चलते प्रदेश में उपचुनाव प्लांट हुए हैं। उपचुनाव में लोग बागियों की बखिया उधेड़ देंगे। कांग्रेस को धोखा देने वाले जन आकांक्षाओं को पांव की नोक पर लेकर चले हैं। उन्होंने कहा कि यह पीड़ादायक है कि जनता ने पांच साल के लिए फैसला दिया था लेकिन अति महत्वाकांक्षा वाले लोगों ने उपचुनाव को प्लांट कर दिया है। प्रदेश में लोग लोकसभा चुनाव पर ध्यान देते हैं लेकिन अब महत्वकांक्षा का नया एजेंडा उपचुनाव से उभर कर आया है। हमीरपुर जिले को जो धक्का लगा है कि उसका जवाब हमीरपुर की जनता मतदान के दिन देगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें