फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टौणी देवी: करसोह गांव में आग से पशुशाला जलकर राख, भैंस झुलसी

Krishan Singh Updated Fri, 05 Jun 2026 03:23 PM IST

ग्राम पंचायत गवारडू के करसोह गांव में आग से पशुशाला जलकर राख हो गई। इस हादसे में पशुपालक को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। वहीं पशुशाला में बंधी भैंस भी आग की चपेट में आने से झुलस गई। हालांकि, ग्रामीणों की तत्परता से उसकी जान बचा ली गई। करसोह गांव निवासी अमित कुमार की पशुशाला में शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे अचानक आग भड़क उठी। आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया। उसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। आग इतनी तेजी से फैली कि पशुशाला इसकी चपेट में आ गई। इस दौरान अंदर बंधी भैंस भी आग में फंस गई थी, लेकिन ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाल लिया। पीड़ित अमित कुमार ने बताया कि आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पशुशाला में घास, लकड़ी सहित अन्य सामान जल गया। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें