फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ग्राम पंचायत जमली में पशुशाला जलकर राख, करीब एक लाख रुपए का नुकसान

विकास खंड बिझड़ी की ग्राम पंचायत जमली में रविवार सुबह नौ बजे के करीब स्लेटपोश पशुशाला जल कर राख हो गई। आग लगने के कारण परिवार को एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। जमली पंचायत निवासी होशियार सिंह ने कहा कि दो दिन पूर्व ही उन्होंने एक लाख रुपए खर्च करके स्लेटपोश पशुशाला का निर्माण कार्य पूरा किया था लेकिन रविवार सुबह उनकी पशुशाला आग की भेंट चढ़ गई। आग लगने से पशुशाला में छत्त में रखा पूरा घास और तूड़ी जल क़र राख हो गई है। पंचायत प्रधान सुलोचना देवी ने कहा कि रविवार होने के चलते राजस्व विभाग का कोई कर्मचारी नुकसान का आकलन करने नहीं पहुंचा। परिवार को एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें