फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: इंदिरा गांधी के पोस्टर लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नेना के समर्थन में की नारेबाजी

गांधी चौक हमीरपुर में एनएसयूआई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना के समर्थन में नारेबाजी की। इसके साथ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पोस्टर लेकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान सीजफायर को लेकर अमेरिका के हस्तक्षेप पर निराशा जाहिर की गई। एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष टोनी ठाकुर ने कहा कि भारतीय सेना की ओर से देश की सुरक्षा के लिए की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई ने आज पूरे देश में एक बार फिर साहस, संकल्प और राष्ट्रीय स्वाभिमान की भावना को प्रबल किया है। अमेरिका हस्तक्षेप पर भारत सरकार के सीजफायर का आदेश समझ से परे है । ऐसे समय में देशवासियों को भारत की लौह महिला इंदिरा गांधी की याद आ रही है। जिनकी दबंग छवि आज भी भारतीय राजनीति और इतिहास में मिसाल बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें