फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनेटा में स्कूलों के विद्यार्थियों को दी कॅरियर संबंधी जानकारी

राजकीय महाविद्यालय धनेटा की ओर से गोद लिए गए विद्यालयों उच्च कन्या विद्यालय धनेटा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा में कॅरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। डॉ. प्रीतम चंद सहायक आचार्य हिंदी विभाग ने विद्यार्थियों को रोजगार के क्षेत्र में विभिन्न प्रतियोगिताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इन प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त करने के लिए किन योग्यताओं की आवश्यकता होती है और आवेदन प्रक्रिया कैसे पूरी की जा सकती है। डॉ. अंजना कुमारी, सहायक आचार्य, वाणिज्य विभाग, राजकीय महाविद्यालय धनेटा ने कहा कि वर्तमान युग प्रतियोगी परीक्षाओं का युग है और इसमें सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत और अनुशासन की आवश्यकता होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने और अनुशासन में रहने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें