फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिझड़ी: सलोनी-कठियाणा सड़क पर खड़ी कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला

सलौनी-कठियाणा सड़क पर स्थित पजांरड़ गांव के समीप सड़क किनारे खड़ी एक ऑटो 800 कार में अचानक आग लग गई। घटना उस समय सामने आई जब स्थानीय लोगों ने कार से धुआं उठते देखा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग कुछ ही मिनटों में तेज हो गई, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पानी और मिट्टी की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित कर लिया गया, लेकिन तब तक वाहन को काफी नुकसान पहुंच चुका था। गनीमत रही कि घटना के समय कार में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान शॉर्ट सर्किट की ओर इशारा कर रहे हैं। मामले की पुष्टि एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें