फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अवाहदेवी बाइपास पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, चालक सुरक्षित

एनएच 03 हमीरपुर से मंडी वाया अवाहदेवी का निर्माण कर रही कंपनी की लापरवाही का खामियाजा वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। अवाहदेवी कस्बे से हमीरपुर जाने वाली मुख्य सड़क को दो माह पूर्व एनएच निर्माण कंपनी ने तोड़ दिया। नए बाइपास से यातायात को सुचारू किया गया हैं। लेकिन पुरानी सड़क को इस कदर तोड़ा गया हैं कि उक्त स्थान पर पैदल आवाजाही भी बंद हैं। शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे एक कार यहां पर पलट गई। कार चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। कंपनी ने सड़क को तो तोड़ दिया है लेकिन निर्माण कंपनी ने कोई भी दिशा निर्देश नहीं लगाए हैं। समीरपुर वार्ड के जिला परिषद पवन कुमार ने कहा कि निर्माण कंपनी के विरुद्ध मामला दर्ज करवाना चाहिए। निर्माण कंपनी की लापरवाही और घटिया निर्माण शैली से सुजानपुर, भोरंज, सरकाघाट और धर्मपुर तहसीलों के हजारों लोग परेशान हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें