हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग में भर्ती परिणाम में देरी को लेकर नाराज चल रहे जेओए (जूनियर ऑफिसर असिस्टेंट) पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थियों ने हमीरपुर स्थित आयोग के दफ्तर के बाहर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है । अभ्यर्थियों ने फैसला लिया है कि जब तक परिणाम घोषित नहीं किया जाता, तक ब प्रतिदिन सुबह 9: 00 से शाम 5:00 बजे तक कार्यालय गेट पर प्रदर्शन जारी रखेंगे। अभ्यर्थियों का आरोप है कि काफी समय से रिजल्ट को लेकर बेवजह देरी की जा रही है। बार-बार यही कहा जा रहा है कि 2-4 दिनों में रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। अब यहां से रिजल्ट घोषित करवाए बिना लौटने वाले नहीं हैं। विभिन्न जिलों से अभ्यर्थी चयन आयोग के बाहर क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। पिछले कई सालों से अभ्यर्थी पहले न्यायालय में और बाद में कई और कारणों से नौकरी के इंतजार में परेशान हैं। बीते रोज से ही प्रदेश भर से जुटे युवा यहां पर डेरा डाले हुए हैं।