जिला भाजपा हमीरपुर की बैठक पार्टी कार्यालय भोटा चौक हमीरपुर में हई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा ने की। बैठक में लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव पर मंथन हुआ। 8 अप्रैल को गांधी पर प्रस्तावित भाजपा की रैली को लेकर विचार-विमर्श किया। जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा ने कहा कि इस रैली में भारी संख्या में कार्यकर्ता जुटेंगे। उन्होंने कहा कि रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल खास तौर पर मौजूद रहेंगे। बैठक के दौरान चुनावों पर विस्तार से चर्चा होगी।