फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आदर्श कांत की अध्यक्षता में हुई भाजपा मंडल हमीरपुर की बैठक, आशीष शर्मा रहे मौजूद

भाजपा मंडल हमीरपुर की बैठक का आयोजन जिला मुख्यालय हमीरपुर में मंगलवार को किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत ने की। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा पार्टी की पहली बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में हमीरपुर जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा व प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में सभी पदाधिकारी ने अपने विचार रखे। बैठक में विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के साथ विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के ग्राम केंद्र तथा बूथ अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। भाजपा मंडल हमीरपुर की तरफ से विधायक आशीष शर्मा के भाजपा में शामिल होने के बाद यह पहले परिचय बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में आगामी चुनावों को लेकर भी विशेष चर्चा की गई है। बैठक में तमाम पार्टी पदाधिकारी तथा ग्राम केंद्र व बूथ अध्यक्षों ने उपस्थिति दर्ज करवा कर एकता का परिचय दिया है। बैठक के दौरान विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि सभी जेष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में साथ मिलकर पार्टी हाई कमान के निर्देशों पर कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें