फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बहुमंजिला भवन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के दिए टिप्स

Krishan Singh Updated Thu, 05 Oct 2023 05:33 PM IST

आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस (आईडीडीआरआर) के अंतर्गत प्रदेश भर में 1 से 15 अक्तूबर तक चलाए जा रहे समर्थ-2023 अभियान के तहत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने गुरुवार को जिला न्यायिक परिसर में मॉकड्रिल आयोजित की। मॉकड्रिल के दौरान गृह रक्षक एवं अग्निशमन विभाग के बचाव दस्तों ने न्यायिक परिसर में भूकंप और आग लगने जैसी आपदाओं एवं दुर्घटनाओं के दौरान बचाव कार्यों का अभ्यास किया। बचाव दस्ते के जवानों ने आपदा की स्थिति में न्यायिक परिसर के बहुमंजिला भवन में लोगों के फंसने जैसे हालात से निपटने और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास किया। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों को भी आपदा प्रबंधन की बारीकियों से अवगत करवाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें