जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौना करोर में मंगलवार को जिला स्तरीय बाल मेले का आयोजन किया गया। बाल मेले का शुभारंभ माननीय डिप्टी डायरेक्टर क्वालिटी कंट्रोल एवं डीपीओ समग्र शिक्षा नवीन कुमार ने किया। इस दौरान डाइट प्रधानाचार्य मदन वनियाल भी उनके साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्राइमरी तथा अपर प्राइमरी की विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई। जिनमें मुख्य तौर पर सोलो सोंग, सोलो डांस, ड्राइंग पेंटिंग कंपटीशन, साइंस एग्जीबिशन, टी एल एम तथा फन गेम्स का आयोजन किया गया। इस संबंध में डाइट हमीरपुर के मीडिया कोऑर्डिनेटर भवानी सिंह ने जानकारी दी कि इस प्रोग्राम में 480 प्रतिभागियों ने भाग लिया बच्चों के साथ विभिन्न पाठशाला से नियुक्त एस्कॉर्ट अध्यापक भी बच्चों के साथ रहे। बच्चों का सर्वांगीण विकास हो इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जिस प्रकार की कोकरिकुलर एक्टिविटीज पाठशाला में करवाई जानी चाहिए उनका प्रदर्शन किया गया। इस इस प्रोग्राम की सफलता के लिए डाइट हमीरपुर के प्रशिक्षुओं ने अपना भरपूर सहयोग दिया।