फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर जिले के शराब ठेकों की नीलामी बचत भवन हमीरपुर में शुरू

अंकेश डोगरा Updated Tue, 18 Mar 2025 03:49 PM IST

हमीरपुर जिले के शराब ठेकों की नीलामी बचत भवन हमीरपुर में शुरू हो गई है। आबकारी इकाइयों के आबंटन हेतू टेंडर बाक्सों को पीठासीन अधिकारी एडीएम हमीरपुर राहुल चौहान की अध्यक्षता में ओपन किया जा रहा है। इस दौरान राज्य कर एवं आबकारी विभाग के सेंटर जोन मंडी के ज्वाइंट कमिशनर,ऑब्जर्बर, राज्य कर एवं आबकारी विभाग के उप आयुक्त सहदेव कटोच और विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। इस बार शराब ठेकों की यूनिट को पांच से बढ़ाकर 12 यूनिट कर दिया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग ठेकों की नीलामी में भाग ले सकें। पहले एक-एक यूनिट को 21 से 22 करोड़ के बीच में नीलाम की जाती थी। इस बार एक-एक यूनिट 8 से 10 करोड़ की रखी गई है। राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने इस बार हमीरपुर जिला की 12 यूनिट के अधीन आने वाले 154 शराब ठेकों को 10 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 114 करोड़ 17 लाख 65 हजार 630 रुपए राजस्व का लक्ष्य तय किया है। दोपहर तक चार यूनिट की नीलामी हो चुकी थी। सुजानपुर यूनिट लखविंद्र सिंह राणा ने 14 करोड़ 35 लाख 32 हजार 805 रुपए में खरीद ली है। इसी तरह भोरंज यूनिट रोहित ठाकुर ने 11 करोड़ 75 लाख 97 हजार 666 रुपए में, जाहू यूनिट रमेश चंद ने 12 करोड़ 31 लाख 27 हजार 666 रुपए में और गलोड़ यूनिट नरदीप सिंह ने नौ करोड़ पांच लाख 37 हजार 830 रुपए में अपने नाम की है। शेष आठ यूनिट की नीलामी का दौर खबर लिखे जाने तक जारी था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें