फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Aparajita: उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ बोलीं- जो जिम्मेवारियों को पराजित कर सपनों को पूरा करे वही अपराजिता

जो जिम्मेवारियों और चुनौतियों को मौका बना कर सपनों को पूरा करे वही अपराजिता है। हम सभी के कोई न कोई सपना होता है। इसे पूरा करने के लिए दिल से कार्य करें। जो भी काम करें, मन से करें। सपनों के आगे जिम्मेदारियों को बाधा न बनने दें। सपनों और जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना चाहिए। यह बातें उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ ने आईटीआई हमीरपुर में आयोजित अमर उजाला फांउडेशन के अपराजिता कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कही। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन को सराहते हुए हुए कहा कि कार्यक्रम का नाम अपराजिता अपने आप में प्ररेणादायी है। हिमाचल महिला सशक्तिकरण में आगे है। यहां पर हर क्षेत्र में महिलाएं समाज को दिशा देने का कार्य कर रही हैं।उन्होंने बताया कि जो भी ट्रेड चुने, उसमें निपुणता हासिल करें। इससे कार्य कुशलता में निखार आएगा और रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। स्वयं में विश्वास होना काफी आवश्यक है। बाधाओं को कॅरिअर के आगे शून्य करना चाहिए। आईटीआई में पढ़ाई पूरा कर सीधा रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ने का मौका मिलता है। यह कौशल को विकसित करने का मौका है। इस मौके को पूरी तरह से भुनाये और जिंदगी का लक्ष्य हासिल करें। उन्होंने कहा कि जब आप पूरी लगन के साथ अपने के लिए कुछ करने विश्वास अपने में पैदा करेंगी तो यही विश्वास आपके नौकरी ओर पेशे में झलकेगा। इससे पहले आईटीआई हमीरपुर के प्रधानाचार्य सुभाष ने उपायुक्त का स्वागत किया। अपने संबोधन में सुभाष ने आईटीआई हमीरपुर में संचालित किए जा रहे विभिन्न ट्रेड की जानकारी दी। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन के प्रयास को सराहा। उन्होंने बताया कि आईटीआई के प्रशिक्षणार्थी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस अवसर पर आईटीआई का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें