राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से किशोर स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वास्थ्य उपकेंद्र जनसूह के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी शिवाली चौधरी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता किरण वाला, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह आदि ने विद्यार्थियों को किशोरावस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन किया। कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने पेंटिंग, भाषण और रंगोली प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के यूरिन ड्रग स्क्रीनिंग टेस्ट भी करवाए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह ने नशे के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। सभी से अपनी सेहत का ध्यान रखने का आह्वान किया।