फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीसी अभिषेक बोले- टीबी के मरीजों की करें लगातार निगरानी

टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गठित जिला टीबी फोरम की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एडीसी अभिषेक गर्ग ने की। अभिषेक गर्ग ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, फील्ड के डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वे जिला को पूरी तरह टीबी मुक्त बनाने के लिए टीबी के मरीजों के इलाज की लगातार निगरानी सुनिश्चित करें। आशा कार्यकर्ता अपनी उपस्थिति में ही इन मरीजों को दवाई खिलाएं। डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी भी मरीजों के साथ नियमित रूप से संपर्क करके उनका मार्गदर्शन करते रहें। जिले के लिए चार और हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीनें आ गई हैं। इससे, फील्ड में टीबी की जांच को गति मिलेगी। वर्तमान में जिले में तीन हैंड हेल्ड एक्सरे मशीनें आ गई हैं, लेकिन इनमें से दो लंबे समय से खराब पड़ी हैं। केवल एक मशीन ही कार्यरत है, जिसका उपयोग भोरंज स्वास्थ्य खंड में टीबी जांच के लिए किया जा रहा है। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. अजय अत्री, जिला टीबी नियंत्रण अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा, विश्व स्वास्थ्य संगठन के कंसल्टेंट डॉ. निकेत और अन्य चिकित्सकों ने भी टीबी मुक्त अभियान से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें