फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नशा माफिया के खिलाफ एबीवीपी ने उपायुक्त हमीरपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमीरपुर इकाई ने नशा माफिया के खिलाफ शुक्रवार को उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। इकाई उपाध्यक्ष अनिकेत ने कहा कि हमीरपुर जिले में लगातार नशे के अपराध बढ़ते जा रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार आग्रह करती है कि जल्द से जल्द नशा माफिया के खिलाफ कमेटी गठित की जाए। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिले में चिल्ड्रन पार्क में बहुत से युवा नशा करते हैं। लड़कियां भी नशे में घिरती जा रही हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मांग की है कि जल्द नशा माफिया के खिलाफ टीम गठित की जाए और चिल्ड्रन पार्क में पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की जाए। उन्होंने कहा कि जल्द नशा माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए अन्यथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आंदोलन शुरू करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें