फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: हमीरपुर महाविद्यालय में युवा आपदा मित्र शिविर हुआ शुरू

नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय में वीरवार को युवा आपदा मित्र शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का आयोजन जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से किया गया। जिसमें प्राचार्य डॉ विक्रम सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों का आयोजन युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करने के लिए किया जाता है। इससे युवाओं में कार्य संस्कृति की भावना विकसित होती है और सामाजिक सरोकारों मैं सक्रिय भागीदारी करने में सक्षम होते हैं।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश सोनी व डॉ नैसर्गिक दीपिका खन्ना ने शिविर का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा शिविर में 92 विद्यार्थी भाग ले रहे है। जिसमें एनएसएस,रोवर रेंजर्स ,नेहरू युवा केंद्र की भागीदारी है। शिविर में प्रतिदिन नौ व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे।शिविर में विद्यार्थियों को भूकंप, बाढ़, भूस्खलन, आग आदि आपदाओं से निपटने और इसके प्रबंधन के टिप्स दिए जाएंगे। शिविर में संसाधन व्यक्ति डॉ. हरजीत भुल्लर, डॉ.रत्न चंद शर्मा, डॉ. विजय ठाकुर, रोवर लीडर प्रो.सौरभ सूद सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें