फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर में नीट की कोचिंग ले रहा था छात्र, तीसरी मंजिल से गिरकर मौत, आत्महत्या या हादसा अभी स्पष्ट नहीं

जिला मुख्यालय हमीरपुर में एक पीजी में संदिग्ध परिस्थितियों में पीजी की तीसरी मंजिल से गिरकर नीट की कोचिंग ले रहे एक छात्र की मौत हो गई है। छात्र बिलासपुर के हटवाड़ क्षेत्र का निवासी है। मृतक छात्र के परिजन भी सदर थाना हमीरपुर में पहुंच गए हैं। देर रात रविवार को यह घटना सामने आई है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि छात्र ने कूद कर जान दी है अथवा गिरने से ये हादसा हुआ। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि छात्र पढ़ाई के चलते डिप्रेशन में था। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह आत्महत्या है अथवा हादसा। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें