फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रदेश में खो-खो को और बेहतर बनाने के लिए हमीरपुर में आयोजित बैठक में बनाई रणनीति

हिमाचल प्रदेश खो-खो एशोसिएशन के पदाधिकारियों की अहम बैठक गुरुवार को जिला परिषद भवन के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश खो-खो एसोसिएशन के चेयरमैन राकेश ठाकुर ने की। बैठक में मुख्यातिथि के रूप में खो-खो फैडरेशन ऑफ इंडिया के ज्वाइंट सेकेटरी उपकार सिंह विरक ने शिरक्त की। इसके अलावा टेक्रिकल एडवाइजर कमेटी के गुरु चंद, प्रदेश खो-खो एशोसिएशन के ज्वाइंट सेकेटरी लक्ष्मीदत भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य खो-खो खेल के उत्थान के लिए विचार विमर्श व सुझाव दिए गए, ताकि कबड्डी की तरह खो-खो में भी प्रदेश के खिलाड़ी इंडिया टीम में खो-खो का नाम रोशन कर सकें। खो-खो को कैसे प्रदेश में आगे बढ़ाया जाए, इसके ऊपर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा खो-खो स्पोट्र्स कोटे के तहत सरकारी नौकरी हासिल करने वाले खिलाडिय़ों को भी मंच पर मुख्यातिथि द्वारा पटका डालकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रदेश के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खो-खो खिलाडिय़ों को भी मंच पर सम्मानित किया । जिन्होंने वर्ष भर खो-खो प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया है। खो-खो फैडरेशन ऑफ इंडिया के ज्वाइंट सेकेटरी उपकार सिंह विरक ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य खो-खो खेल के उत्थान के लिए विचार विमर्श व सुझाव दिए गए, ताकि कबड्डी की तरह खो-खो में भी प्रदेश के खिलाड़ी इंडिया टीम में खो-खो का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि इसी के साथ ही खो-खो स्पोट्र्स कोटे के तहत सरकारी नौकरी हासिल करने वाले खिलाडिय़ों को भी मंच पर मुख्यातिथि द्वारा पटका डालकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रदेश के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खो-खो खिलाडिय़ों को भी मंच पर सम्मानित किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें