मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के नजदीक वाल्मीकि मोहल्ला के एक घर में रसोई गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। आग लगने से पांच लोग झुलस गए, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज हमीरपुर पहुंचाया गया। यहां पर इनका उपचार चल रहा है। आग लगने से घर के अंदर रखा हुआ सामान भी जल गया है। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। वहीं दमकल विभाग के लीडिंग फायरमैन रामानंद ने जानकारी देते हुए बताया कि आग लगने की घटना की जानकारी उन्हें शनिवार को दोपहर तीन बजे के करीब मिली थी। इसके बाद तुरंत दमकल विभाग की गाडिय़ां मौके पर पहुंची तथा आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। उन्होंने कहा कि आज किस तरह लगी है इन कारणों का पता नहीं चल पाया है।