भाजपा मंडल शहरी व ग्रामीण मंडल के द्वारा विधायक आशीष शर्मा के जन्म दिवस की मौके पर गांधी चौक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू हुए रक्तदान शिविर में युवाओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी पर चढ़कर रक्त का दान किया है। वहीं दोपहर के समय भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें लोगों ने भारी संख्या में आकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल के शहरी मंडल इकाई के अध्यक्ष श्रीपाल और ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष जसवीर सिंह के अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। वही जन्म दिवस के अवसर पर विधायक आशीष शर्मा व उनकी पत्नी स्वाति ने भी शिरकत की और इस अवसर पर केक भी काटा गया। जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को लेकर विधायक आशीष शर्मा ने जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यावाद करते है क्योंकि हर साल लोगों के द्वारा बहुत प्यार मिलता है जिसे शब्दो में बयान नही किया जा सकता है। वहीं नेशनल हेरोल्ड मामले को लेकर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन पर विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने इस अखबार को विज्ञापन दिया जाता रहा है और आने वाले समय में इसका सच पता चलेगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पूरे प्रदेश भर में युद्व स्तर चला हुआ है और जनता के पैसों को मित्रों के द्वारा लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस के अलावा प्रदेश की जांच एजेंसियों का दुरूपयोग किया जा रहा है। उन्होनंे कहा कि बिमल नेगी के मौत मामले में भी कांग्रेस सरकार ने मामले को निपटाने का काम किया है।