फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सुजानपुर चौगान में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वालीं 69 बेटियों को किया सम्मानित

बेटियां समाज और मानवता की अमूल्य धरोहर होती हैं। अपनी समावेशी सोच, चुनौतियों को स्वीकारने और चुनौतियों में नए अवसर तलाशने की अद्भुत कला से इन्होंने समाज व मानवता को सदैव जीवंत एवं गतिमान बनाए रखा है। यह शब्द सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने कहे। विकास खंड सुजानपुर की 22 पंचायतों व स्थानीय नगर परिषद से विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली 69 चैंपियन बेटियों के लिए सुजानपुर के चौगान में प्रेरक संवाद व सम्मान समारोह आयोजित किया। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत आयोजित किया। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए मिनी मैराथन रन फॉर डॉटर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मिनी मैराथन के पुरुष वर्ग में अभिनव कुमार, अखिलेश कुमार और रोहित कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में ऋषिका, मीनाक्षी और कनिका ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। आज समाज को रचनात्मक नेतृत्व की आवश्यकता संवाद कार्यक्रम के दौरान एसडीएम डॉ. रोहित शर्मा ने युवा बेटियों से संवाद करते हुए कहा कि आज समाज को इनोवेटिव सोच और रचनात्मक नेतृत्व की आवश्यकता है। इसमें बेटियां महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती हैं। एचडीओ डॉ. नूतन ने भी युवा बेटियों को बागवानी के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं और अवसरों से अवगत कराया। उन्हें पौधारोपण जैसे सामुदायिक कार्यक्रमों का नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया। बाल संरक्षण इकाई से पर्यवेक्षण अधिकारी शशि कुमार और हब फॉर एंपॉवरमेंट ऑफ वीमेन की जिला समन्वयक कल्पना ठाकुर ने भी बेटियों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर चैंपियन बेटियों को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र, प्रेरक पुस्तकें एवं नेम प्लेट भेंट देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें