पीएम श्री शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में रविवार को छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा एससीईआरटी सोलन की ओर से पांचवी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए करवाई गई। स्कूल में 56 विद्यार्थियों ने दोपहर 1:00 से लेकर 3:15 बजे तक परीक्षा में भाग लिया। स्कूल प्रधानाचार्य मुस्ताक मोहम्मद ने कहा कि एससीई आरटी सोलन की ओर से स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया गया था।जिसमें पांचवी कक्षा के 56 विद्यार्थियों ने भाग लिया।