पीएम श्री बलिदानी कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर के खेल मैदान में शनिवार को झमकड़ा रिहर्सल का आयोजन हुआ। रिहर्सल में जिले भर से 500 महिलाओं ने राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव को लेकर अपनी प्रस्तुति दी। सभी महिलाएं 2 मार्च को ऐतिहासिक चौगान में प्रस्तुति देंगी।