फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर हाउस क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में 500 खिलाड़ियों ने लिया भाग

सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में आयोजित इंटर हाउस क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में 500 से अधिक खिलाड़ी छात्रों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन वरिष्ठ, कनिष्ठ तथा सब जूनियर वर्ग में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या ग्रुप कैप्टन रचना जोशी ने किया। कमांडर अक्षय साहू, उप-प्राचार्य, लेफ्टिनेंट कर्नल राजिंद्र सिंह, प्रशासनिक अधिकारी तथा समस्त शिक्षक भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में विद्यालय के ब्यास, सतलुज, यमुना, रावी, चेनाब, और झेलम सदन के कैडेट्स ने भाग लिया। लगभग सात किलोमीटर लंबे चुनौतीपूर्ण ट्रैक पर सभी प्रतिभागियों ने साहस व ऊर्जा का परिचय दिया। कनिष्ठ वर्ग (बालक) में कैडेट सुमित ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि कैडेट स्तांजिन और कैडेट अथर्व कालिया क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। कनिष्ठ वर्ग (बालिका) में कैडेट रेवा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, कैडेट जैशनवी दूसरे और कैडेट अनिका तीसरे स्थान पर रहीं। वरिष्ठ वर्ग (बालक) की दौड़ में कैडेट निश्छल विजेता रहे, जबकि कैडेट अरमान और कैडेट आर्य समकारिया ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। वरिष्ठ बालिका वर्ग में कैडेट सोनल ने पहला स्थान प्राप्त किया, कैडेट सजल दूसरे और कैडेट तमन्ना तीसरे स्थान पर रहीं। सब-जूनियर वर्ग (बालक) की दौड़ में कैडेट अभिमन्यु पहले स्थान पर रहे, जबकि कैडेट कार्तिक कंवर और कैडेट पूर्वांश ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। सब-जूनियर वर्ग (बालिका) में कैडेट जिग्मत ने प्रथम स्थान हासिल किया, कैडेट सनाया दूसरे तथा कैडेट मानवी तीसरे स्थान पर रहीं। ब्यास हाउस ने वरिष्ठ वर्ग की ट्रॉफी ने अपने नाम की, जबकि कनिष्ठ वर्ग की विजेता ट्रॉफी रवि हाउस ने जीती। सभी विजेता हाउसों को ट्रॉफियां प्रदान की गईं तथा प्रत्येक श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कैडेट्स को स्कूल में पहली बार ग्रीन ब्लेजर से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर प्राचार्या ग्रुप कैप्टन रचना जोशी ने सभी प्रतिभागियों की प्रतिबद्धता और समर्पण की सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें