शिमला के हमीरपुर में हिमाचल के राज्य ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई। द ग्रेट खली दिलीप सिंह राणा हमीरपुर खेल मैदान में ओलंपिक मशाल लेकर पहुंचे। इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मार्च पास्ट की सलामी लेते हुए ओलंपिक खेलों का शुभारंभ किया। इस ओलंपिक में करीब डेढ़ हजार खिलाड़ी विभिन्न 11 खेलों में भाग लेंगे। जिला मुख्यालय पर रावमापा बाल खेल मैदान, एनआईटी हमीरपुर और सिंथेटिक ट्रेक हमीरपुर समेत तीन मैदानों में इसका आयोजन होगा।