फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: स्कूल शिक्षा बोर्ड के सभागार में कार्यशाला का आयोजन, जिलाभर के शिक्षक जुटे

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सभागार में नेतृत्व क्षमता पर पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। कार्यशाला का शुभारंभ उपनिदेशक क्वालिटी कंट्रोल कांगड़ा कंचन ज्योति ने किया। कार्यशाला में जिला भर से 100 के करीब स्कूल प्रमुखों को बुलाया गया है। कार्यशाला में प्रमुखों को प्रबंधन के गुर सिखाए गए। साथ ही बताया गया कि एक लीडर में क्या योग्यता होनी चाहिए। कार्यशाला में बताया गया कि किस प्रकार से टीम को साथ लेकर चलना है। टीचरों को स्कूल विजन तय करने और उसे पूरा करने पर जोर दिया गया। इस दौरान शिक्षकों को ग्रुप डिस्कशन भी करवाई गई। कार्यशाला में डाइट से डॉ. निशा कटोच और डॉ. जोगिंदर सिंह समन्वयक की भूमिका में रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें