राजकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब और धर्मशाला के स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया। रेड रिबन क्लब की सयोजक रीता ठाकुर ने बताया कि क्लब की ओर से और स्वास्थ्य विभाग की कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रशिक्षओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। प्रशिक्षुओं ने लोगों को बताया कि यह छुआछूत की बीमारी नहीं है और मिलकर एक ही प्लेट में खाना खा सकते है।