फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : तिब्बतियन यूथ कांग्रेस ने तिब्बतियों के धार्मिक मामलों में चीन के हस्तक्षेप का किया विरोध

Krishan Singh Updated Thu, 12 Dec 2024 12:49 PM IST

तिब्बतियन यूथ कांग्रेस ने तिब्बत के मामलों में चीन के हस्तक्षेप का विरोध किया है। गुरुवार को धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में तिब्बतियन यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा नामित पंचेन लामा को नेपाल में भेजने का प्रयास किया जा रहा है। तिब्बतियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष गोपो धोंडुप ने कहा कि तिब्बती युवा कांग्रेस ने कहा कि नेपाल को तिब्बतियों के धार्मिक मामलों में चीनी सरकार के हस्तक्षेप को अस्वीकार करना चाहिए और धार्मिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करनी चाहिए। तिब्बती युवा कांग्रेस हाल ही में आई उस खबर से बहुत चिंतित है जिसमें चीन की ओर से नियुक्त पंचेन लामा ग्यालत्सेन नोरबू को नेपाल भेजने की योजना बनाई गई है। यह कदम चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) द्वारा तिब्बती धार्मिक और सांस्कृतिक मामलों में हस्तक्षेप करने और हमारी धार्मिक पहचान को अपने में समाहित करके तिब्बत पर राजनीतिक नियंत्रण स्थापित करने की उसकी रणनीति को आगे बढ़ाने का एक स्पष्ट प्रयास है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
MORE
एप में पढ़ें