फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: तिब्बती संगठनों ने मैक्लोडगंज में चीन व वियतनाम सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

तिब्बतियों के गैर सरकारी संगठनों ने मैक्लोडगंज के मुख्य चौक पर चीन व वियतनाम सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। निर्वासित तिब्बती संगठनों ने वियतनाम सरकार से तिब्बती धार्मिक नेता तुलकू हंगकर दोरजे की मौत की जांच नहीं होने तक उनके अंतिम संस्कार पर रोक लगाने की मांग की है। तिब्बती कार्यकर्ताओं के अनुसार वियतनाम में चीनी हिरासत में तिब्बती धार्मिक नेता तुलकू हंगकर दोरजे की मौत हो गई थी। तिब्बती कार्यकर्ताओं ने बताया कि सूत्रों के अनुसार, तिब्बत के चीनी अधिकारियों और वियतनाम में चीनी दूतावास ने लुंग-नगोन मठ के तिब्बती भिक्षुओं को निर्देश दिया है कि वे वियतनाम में तुलकू हंगकर दोरजे के पार्थिव शरीर के अंतिम संस्कार की तैयारी करें, जिसके लिए कागजी कार्रवाई पूरी होनी बाकी है। साथ ही कुछ शर्तें भी लगाई हैं। इन शर्तों में अंतिम संस्कार समारोह के दौरान कोई फोटो या वीडियो नहीं लेना और वियतनामी बौद्धों का इसमें शामिल नहीं होना शामिल है। तिब्बती कार्यकर्ताओं का कहना है कि बिना जांच के संस्कार करने से महत्वपूर्ण साक्ष्यों के स्थायी रूप से नष्ट होने का खतरा होगा और यह न्याय में बाधा डालने का जानबूझकर किया गया प्रयास होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें