संयुक्त ग्रामीण पटवारी एवं कानूनगो संघ के आह्वान पर धर्मशाला में स्टेट कैडर के विरोध में जिले के पटवारी और कानूनगो ने रैली निकाली। जिला कैडर को बदलकर राज्य कैडर करने के खिलाफ पटवारी और कानूनगो पिछले एक सप्ताह से कलम छोड़ हड़ताल कर रहे हैं। शुक्रवार को पटवारी-कानूनगो सड़क पर उतरे। इस दाैरान शहर में सरकार के खिलाफ रोष रैली निकाली।