अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अंतर्गत 10 दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जो 11 अक्तूबर तक चलेगा। इस उपलक्ष्य पर धर्मशाला में नीति आयोग सदस्य डाॅ. विनोद पाल की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर एक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने घटते लिंग अनुपात पर चिंता जताई व इस योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आगंनबाड़ी कार्यकताओं के मोबाइल पर पोषण ट्रैकर का अवलोकन कर बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग पर विशेष रूप से चर्चा की। इसमें उन्होंने बच्चे की 6 माह आयु तक स्तनपान के साथ समय पर बढ़ती आयु अनुसार पर्याप्त ऊपरी आहार दिए जाने पर बल दिया। इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज वैरवा व जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।