फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : धर्मशाला में होंगी नेशनल मास्टर गेम्स, 24 खेलों में प्रतिभा दिखाएंगे देशभर के 6000 खिलाड़ी

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में नेशनल मास्टर गेम्स का आयोजन अप्रैल में किया जाएगा। इसमें फुटबॉल, वॉलीबॉल समेत 24 खेलों में देशभर के करीब 6000 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। देश भर से 30 आयु वर्ष से अधिक के खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।सुपर मास्टर्स गेम्स एवं स्पोर्ट्स फेडरेशन के निदेशक ऑर्गेनाइजर व प्रदेश मास्टर गेम्स एसोसिएशन के महासचिव तेजस्वी शर्मा ने पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। सुपर मास्टर्स गेम्स एवं स्पोर्ट्स फेडरेशन के विनोद कुमार ने खेलों के आयोजन की तैयारियों को लेकर विस्तृत जानकारी दी। इस दाैरान नेशनल मास्टर गेम्स का पोस्टर भी जारी किया गया। ताइवान में अंतरराष्ट्रीय गेम्स में भी खिलाड़ी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू खेलों का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें