जिला मुख्यालय धर्मशाला में सोमवार को चिट्टे के खिलाफ महा वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इस दाैरान प्रतिभागी विद्यार्थियों ने हिमाचल पुलिस आर्केस्ट्रा(हारमनी ऑफ द पाइंस) की धुनों पर जमकर डांस किया और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। वॉकथॉन में स्कूली छात्रों, कॉलेज विद्यार्थियों, महिला मंडलों, युवा क्लबों, स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों और आम लोगों ने भागीदारी की।