फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: कांगड़ा-धर्मशाला के नाम से जाना जाएगा गगल एयरपोर्ट, सलाहकार समिति की बैठक में फैसला

कांगड़ा एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। इसकी जानकारी देते हुए एयरपोर्ट सलाहकार समिति के अध्यक्ष सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि पिछली बैठक में जो मुद्दे उठाए गए थे, उनमें से 80 फीसदी सुलझा लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि गगल एयरपोर्ट का नामकरण कांगड़ा-धर्मशाला पर होगा। क्योंकि कांगड़ा एक ऐतिहासिक शहर है और धर्मशाला एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह मामला मंजूरी के लिए प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में जाएगा। इसके लिए विधायक केवल सिंह पठानिया को जिम्मेवारी साैंपी गई है। जिला प्रशासन को औपचारिकताएं पूरी करने को कहा गया है। कहा कि अहमदाबाद व मुंबई से भी कनेक्टिंग फ्लाइट का भी प्रावधान करने का निर्णय लिया गया है। क्योंकि पड़ोसी राज्य पंजाब के बाद सबसे ज्यादा सैलानी गुजरात व महाराष्ट्र ये गगल हवाई अड्डे में आते हैं। इन प्लाइट्स के लिए प्रदेश सरकार की एनओएसी ली जाएगी और केंद्र से भी मदद ली जाएगी, ताकि अधिक से अधिक सैलानी यहां पहुंच सके। भारद्वाज ने कहा कि गगल एयरपोर्ट पर अभी तक विजिबिलिटी 5 हजार मीटर की है। ऐसे उपकरण लगाए जाएंगे जिससे विजिबिलिटी 2500 मीटर तक आ जाए। इस मामले को गंभीरता से केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। बैठक में शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया, डीसी कांगड़ा सहित सदस्य माैजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें