हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला के नजदीक पैराग्लाइडिंग साइट चोहला स्थित जंगल में आग भड़क गई। इससे क्षेत्र में धुआं ही धुआं फैल गया। वन संपदा को काफी नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम आग पर काबू पाने के लिए रवाना हुई। बता, दें अमर उजाला ने पहले से ही जंगल में अग्निकांड के कारणों और बचाव को लेकर अभियान छेड़ रखा है।