सावन के पहले सोमवार को बारिश के बीच भी शिव भक्तों को उत्साह कम नहीं हुआ। धर्मशाला में बारिश के बीच ही शिव भक्त सुबह ही देवालय पहुंचना शुरू हो गए थे। सोमवार को सकोह के पिंगलेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया और बेल पत्ते, भांग और फूल अर्पित किए। वहीं मनोकामना पूर्ति के लिए कई भक्तों ने व्रत भी रखा है।