फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला नगर निगम पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, राज्य निर्वाचन आयुक्त को शिकायत

नगर निकाय चुनाव के बीच धर्मशाला में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आया है। भाजपा शहरी मंडल के अध्यक्ष डॉ. विशाल नैहरिया ने राज्य निर्वाचन आयुक्त शिमला को शिकायत भेजकर धर्मशाला नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया है कि नगर निगम धर्मशाला ने 27 अप्रैल 2026 को कुल 17 विकास कार्यों से संबंधित निविदाएं जारी की हैं, जबकि इस समय चुनावी आचार संहिता लागू है। नियमों के अनुसार इस अवधि में नए कार्यों की घोषणा, वित्तीय स्वीकृति या ऐसे निर्णय लेना प्रतिबंधित होता है, जिनसे मतदाताओं को प्रभावित किया जा सके। डॉ. नैहरिया ने आरोप लगाया कि नगर निगम का यह कदम निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव की मूल भावना के खिलाफ है और इससे चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता प्रभावित हो सकती है। उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग से मांग की है कि इस मामले का तुरंत संज्ञान लिया जाए और विस्तृत जांच कराई जाए। साथ ही जारी की गई निविदाओं को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए और उनसे जुड़े सभी कार्यों पर रोक लगाई जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें