फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने बढ़ाई अनुराग ठाकुर की टेंशन, बीजेपी को 40 साल में पहली बार मिला बड़ा दर्द

Mon, 12 Dec 2022 03:46 PM IST
प्रवीण तिवारी वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

हिमाचल प्रदेश में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी यह बोल कर अपने दर्द को कम कर रही है कि वह कांग्रेस से 1 फ़ीसदी कम वोट से पिछड़ी है लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं कि भाजपा के खेमे में हलचल बढ़ गई है। हिमाचल में भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले हमीरपुर में भाजपा को सबसे बड़ा झटका लगा है। 40 साल बाद यहां पार्टी पूरी तरह से साफ हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और उनके बेटे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का घर माने जाने वाला हमीरपुर में फिलहाल इस चुनाव में शून्यता रही। हार का दर्द अभी कम भी नहीं हुआ था कि कांग्रेस ने एक बड़ा दांव खेल दिया। कांग्रेस ने हमीरपुर से आने वाले सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनाकर अनुराग ठाकुर की मुश्किलें और बढ़ा दी है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें