शहर स्थित रावी व्यू कैफे में 18 हजार की रिश्वत लेते हैंडलूम/हैंडीक्राफ्ट कारपोरेशन चंबा के इंचार्ज को रंगे हाथ विजिलेंस की टीम ने धर-दबोचा। विजिलेंस की टीम ने एएसपी चंबा अभिमन्यु वर्मा की अगुवाई में योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछा कर आरोपी को दबोचा। अब मामले की हर पहलू से जांच करने में विजिलेंस की टीम जुट गई है। शनिवार को विजिलेंस की टीम आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी।