चंबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कियानी में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधान ग्राम पंचायत कियानी सरिता कोपड़ा ने किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य धनपत ठाकुर ने कहा कि यह प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलेगी, जिसमें 27 स्कूलों के 350 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन आदि स्पर्धाएं होंगी।