गेस्ट अध्यापक नीति के विरोध में जिला के प्रशिक्षित बेरोजगार अध्यापक संघ ने आवाज बुलंद कर दी है। बुधवार को प्रशिक्षित बेरोजगार अध्यापक संघ के आह्वान पर प्रशिक्षित बेरोजगार अध्यापकों ने जिला पुस्तकालय परिसर से लेकर उपायुक्त कार्यालय परिसर तक रैली निकालकर अपना विरोध जताया। इसके उपंरात प्रशिक्षित बेरोजगार अध्यापक संघ के पदाधिकारियों ने उपायुक्त अपूर्व देवगन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। युवाओं में राकेश कुमार, प्रताप चंद, रविंद्र कुमार, रमेश कुमार, सचिन कुमार, योगराज, प्रदीप कुमार, कमल कुमार, केवल कुमार, राकेश कुमार ने बताया कि हाल ही में प्रदेश सरकार ने अपनी पिछली कैबिनेट बैठक में जो गेस्ट अध्यापक नीति के माध्यम से अस्थायी भर्ती करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से प्रदेश भर के युवा बेरोजगार अध्यापकों में रोष है। बताया कि यह नीति वर्तमान में आरएंडपी निगमों की उल्लंघना करती है और साथ ही एचपीआरसीए की बाहली की मांग की।